बांका (रजौन): बांका जिले के भागलपुर, हंसडीहा मार्ग पर शनिवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जब एक शिक्षक की मोटर साईकिल का ट्रक से टक्कर लगने से जख्मी शिक्षक की अस्पताल जाने के पूर्व मौत हो गयी।घटना रजौन के चक सपियामोड़ के पास हुई जहां खैरा गांव के निवासी शिक्षक गौतम हरिजन जो वर्तमान में भागलपुर के नवगछिया में शिक्षक के पद पर कार्यरत था।
छुट्टी में घर आने के दौरान हुआ हादसा- मृतक शिक्षक छुट्टी में अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने अपने घर आ रहा था।जहां सामने से आ रही एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी।
परिवार में मचा कोहराम-
शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगो का हुजूम रजौन अस्पताल पहुंच गया। परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल था।
पुलिस कार्यवाई-थानाध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा लाश को कागजी खानापूर्ति करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।