चार दिन बाद भी आकाश का कोई पता नही

 बांका:चार दिन बाद भी जिला छात्र जदयू  अध्यक्ष रजत सिंहा के भाई आकाश सिंहा का कोई पता नही चलने से अब उसके परिवार को लोगो को तरह तरह की आशंका होने लगी है। परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि 19 बर्षीय आकाश सिंहा 12 नबम्बर से अचानक उस वक्त से गायब है जब वह अपने घर नावाडीह से बाजार जाने के दौरान गायब हो गया है।तब से लगातार परिवार के लोगो द्वारा अपने सभी परिजन के घर सम्पर्क कर लिया गया है। पर कही से भी कोई सुराग नही लग सका है।आकाश अपने मोबाइल का सीम घर पर छोड़ कर अपना मोबाइल ले कर गया है।इस कारण उससे सम्पर्क करना भी मुश्किल हो गया है। वैसे पुलिस को लिखित देने के बाद पुलिस भी आकाश के मोबाइल के  एम आई नम्बर पर नजर रख रही है। पर अभी तक उसका कोई पता नही चल सका है।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि गायब आकाश के बारे में आसपास के सभी थानों को जानकारी दे दिया गया है।और सभी को नजर रखने को कहा गया है।जैसे ही कोई जानकारी मिलती है।पुलिस तैयार है।इतना ही नही पुलिस अपने स्तर से हर तरह का प्रयास भी कर रही है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post