बांका: काली पूजा के अवसर पर बांका, बौसी,बाराहाट, बेलहर,चांदन कटोरिया,अमरपुर सहित सभी प्रखंडो में लगने वाला काली पूजा का मेला भी दुर्गापूजा की तरह फीका रहेगा। सरकारी निर्देश के आलोक में मेला पर प्रतिबंध होने के कारण पूजा व्यवस्थापक द्वारा मेला लगाने और मेला परिसर में दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन सुबह से ही महिलाओं का पूजा पाठ के लिए दौर चल रहा है ।कोरोना महामारी को देखते हुए पूजा व्यवस्था भी सिलसिलेवार ढंग से की गई है। जिससे मंदिरों में भीड़ जमा नहीं हो सके। साथ ही साथ कहीं भी किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं किया जा रहा है। फिर भी प्रशासन के द्वारा सभी मेला स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिससे कहीं से भी भीड़भाड़ और अन्य तरह की अड़चन नहीं हो।
बांका जिले में काली पूजा भी कोरोना की भेंट चढ़ी
byआमोद कुमार दुबे
-
0

