बांका (चांदन):जिलाधिकारी सुहर्ष भगत व एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के संयुक्त निर्देश पर मंगलवार शाम को वरीय उपसमाहर्ता अशोक कुमार, बीडीओ दुर्गा शंकर, व सीओ प्रशांत शांडिल्य के साथ चांदन नदी के कलुआ छठ घाट का जायजा लिया।जायजा लेने के उपरांत उन्होंने पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।साथ ही उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों व स्थानीय युवाओं को छठ घाट की बेरिकेडिंग व साफ सफाई में सहयोग करने को कहा। साथ ही वरीय उप समाहर्ता ने वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कराये जा रहे कार्यों को लेकर सोसायटी के सदस्यों की सराहना करते हुए घाट के समीप अत्यधिक पानी की गहराई को देखते हुए किसी भी अनहोनी से बचाव हेतु एक तैराकी टीम को तैनात रखने की बातें कही। साथ ही गहरे पानी के अगले बगल कुछ ट्यूब भी रखने का आदेश दिया।
बांका के वरीय उपसमाहर्ता ने चांदन के कलुआ छठ घाट का किया निरीक्षण,दिये कई तरह के दिशानिर्देश
byआमोद कुमार दुबे
-
0
