कटोरिया एस एस पी यादव कॉलेज के छात्र ने कटोरिया सुईया मुख्य सड़क मार्ग को एक घंटे तक जमकर बवाल मचाया


 कटोरिया एस एस पी यादव कॉलेज के छात्रों ने  कटोरिया सुईया मुख्य सड़क मार्ग को एक घंटे तक जाम कर बवाल मचाया 

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित एसएसपी यादव इंटर कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा शुल्क के रूप में अवैध पैसा वसूल करने को लेकर जमकर बवाल काटा एवं कटोरिया सुईया मुख्य सड़क मार्ग को कॉलेज के सामने लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान गाड़ियों की दोनों ओर से लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। इधर मामले को लेकर विरोध कर रहे छात्राओं एवं कॉलेज प्रबंधन ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाही की गुहार लगाई है। विरोध कर रहे छात्राओं ने बताया कि सरकार द्वारा परीक्षा शुल्क लेने को मना किया गया है। लेकिन कॉलेज प्रबंधन अवैध तरीके से किसी से पांच सौ तो किसी से छह सौ रुपये का वसूली कर रहे थे। छात्राओं ने जब पैसे देने से मना किया तो कॉलेज प्रबंधन के कुछ स्टाफ एवं उनके समर्थकों ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक छात्र अभिषेक यादव को गंभीर चोट लग गई। वहीं कॉलेज के प्राचार्य चंद्रदेव यादव का कहना है कि पिछले वर्ष छात्राओं को 300 रुपये परीक्षा शुल्क देना होता था। इस बार सरकार की मनाही की वजह से उनसे परीक्षा शुल्क नहीं लिया जा रहा है। लेकिन कॉपी, प्रशन पत्र के लिए प्रत्येक छात्रों से बिना रसीद के एक सौ रुपये की मांग की गई थी। कुछ छात्र पैसे देने के लिए मान गए, लेकिन कुछ को असामाजिक तत्वों ने भड़का दिया। जिससे बाद छात्रा हंगामा करने लगे और तोड़फोड़ की। हालांकि मामला शांत होने पर छात्राओं से परीक्षा दिलवा दी गई।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post