बांका:12 नबम्बर से चांदन पंचायत के नावाडीह गांव से लापता जिला जदयू छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंहा के भाई आकाश सिंहा का आज तक कोई पता नही चल सका है।पुलिस के साथ साथ परिवार के लोग भी उसका पता लगाने में लगे हुए है।वैसे बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के लगातार प्रयास के बाद कटोरिया से पांच युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।बताया जाता है कि इसी पांच में एक युवक के पास लापता आकाश का मोबाइल बरामद किया गया है।जबकि उक्त युवक ने आकाश द्वारा उसके पास 1500 में अपना मोबाइल 12 नबम्बर को ही बेचने की बात बता रहा है।जबकि मोबाइल की कीमत 10 हजार से ऊपर है।ऐसे में 1500 में बिना कोई लिखित के मोबाइल बेचने की बात सही नही लगती है।वैसे कटोरिया के दर्बेपट्टी निवासी रवि कुमार,और आशीष कुमार,छताकुरुम निवासी शंभु कुमार यादव,बनियाकुरा के सनोज कुमार,एंव घाटीवरण के मो इसराइल अंसारी को चांदन थाना पर पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि जांच धीरे धीरे लापता युवक के करीब पहुँच रही है। और जल्दी ही सभी बातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
