स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनी

स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनी

 बांका (रजौन): मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती प्रखंड के कई स्थानों पर युवा दिवस के रूप में मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएन सिंह कॉलेज भूसिया परिसर में नेहरू युवा क्लब की ओर से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन सिंह,डॉ प्रदीप कुमार,मृत्युंजय कुमार के अलावे नेहरू युवा के सुमित कुमार,परितोष राज, तुलसी, नितेश,प्रिया,पुष्पा, वैष्णवी,सोनी,रीता आदि ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। स्वामी विवेकानन्द की जयंती नवादा सहायक थानांतर्गत सकहारा गांव में पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह के अगुवाई में प्रोन्नत मध्य विद्यालय सकहारा स्थित विवेकानंद चौक के पास स्थापित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह के अलावे जय चंद्र कुमार, बिंदेश्वरी यादव,राजेश चौधरी, पंकज कुमार, बब्बन चौधरी, अमित कुमार आदि ने स्वामी जी से संबंधित विचार व्यक्त किए। शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी सचिव शिवपूजन सिंह ने भी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया है।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सरस्वती शिशु मंदिर पुनसिया,नवादा आदि स्थानों पर मनाए जाने की खबर है।

रजौन से कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments