30 जनवरी शहादत दिवस पर मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर चांदन प्रखंड के भैरोगंज में एक विशाल बैठक

 बांका (चांदन):शहादत दिवस पर राजद के द्वारा आहूत किये गए मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए गुरुवार को भैरोगंज में बेलहर के पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव ने एक बैठक आयोजित किया। जिसमें अगल बगल के अभी पंचायत के किसान औऱ राजद कार्यकर्ता उपस्थित हुए।इस सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव,पूर्व जिप सदस्य सह जिला राजद महासचिव मिठन यादव,पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव,बेचू यादव,प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव,जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाये गए काले कानून को समाप्त कराने और किसानों के आंदोलन के समर्थन में हम सभी महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर दिन के 12 बजे से 12,30 बजे तक पक्की सड़क मुख्यमार्ग  के किनारे मानव श्रृंखला बनाने में अपनी भागीदारी दे।जिससे आंदोलन कर रहे किसानों का उत्साह वर्धन हो सके। इसके अलावे बिहार में लगातार बढ़ रही अपराध औऱ आंदोलनरत शिक्षक,आशा,औऱ अन्य पर लाठीचार्य की उसका दमन किया जाता है।वही दिल्ली में किसानों को पूरी तरह बदनाम किया जा रहा है।इतना ही नही शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले किसानों पर झूठा मुकदमा किया जा रहा है।


इस सम्बन्ध में बांका जिला राजद अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने बताया कि जिले भर में मानव श्रृंखला के लिए सभी राजद पदाधिकारी को क्षेत्र आबंटित कर दिया गया है। जिसमे पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव बांका जिला मुख्यालय, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी धोरैया विधानसभा,रामदेव यादव बेलहर विधानसभा, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम कटोरिया विधानसभा, अर्जुन ठाकुर  जिला मुख्यालय सह अमरपुर विधानसभा, भोला यादव बौसी एंव कटोरिया क्षेत्र की कमान संभालेगे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post