उत्सवी माहौल में शुरू हुआ वैक्सीन शुरू

 बांका (चांदन):वैक्सीन के शुरुआती दौर से पूर्व अस्पताल में उत्सवी माहौल था,स्वास्थ्यकर्मी के साथ लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल में उपस्थित होकर वैक्सीन देने औऱ उसके बारे में पूरी जानकारी लेने को उत्सुक दिखे। सबसे पहले वैक्सीन सेंटर को पूरी तरह सजाया गया था।जहां बीडीओ दुर्गाशंकर, सीओ प्रशांत शांडिल्य,चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा द्वारा फीता काट कर सेंटर का उद्घाटन किया गया।साथ ही सूची के अनुसार सभी वैक्सीन लेने वाले को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। चांदन पीएचसी में सबसे पहले वार्ड 7 की आशा दीदी ममता देवी को सभी जांच पूरी करने के बाद पहली वैक्सीन खुराक की डोज दी गयी। जिसका सभी पदाधिकारीयों औऱ कर्मचारियों सहित आम जनता ने ताली बजाकर स्वागत किया।उसके बाद सूची के अनुसार सभी को वैक्सीन दिया गया। इस अवसर पर डां जयकिशोर प्रसाद,डां भोलानाथ,डां रमेश कुमार सहित सभी चिकित्सक औऱ कर्मचारी उपस्थित थे।

चिकित्सा प्रभारी ए के सिन्हा ने बताया की पहली बार 100 लोगो को वैक्सीन दिया जा रहा है। साथ ही अब लगातार सरकारी निर्देश के आलोक में तैयार किये गए सूची के अनुसार यह कार्य चलता रहेगा।जिसे दुबारा वैक्सीन के लिए भी बुलाया जाएगा।साथ ही वैक्सीन लिए गए लोगो की नियमित जांच भी  कराई जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post