शिक्षक संघ ने दिया आंदोलन की चेतावनी

शिक्षक संघ ने दिया आंदोलन की चेतावनी

 बांका (चांदन):शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) ,जिला बांका के जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव के आह्वान पर प्रखंड संसाधन केन्द्र के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आदर्श मध्य विद्यालय की शिक्षिका  बीवी फौजिया बेगम के समर्थन में पूरा प्रखंड इकाई खड़ा है। जिसके लिए प्रदेश प्राधिकार द्वारा बीडीओ चांदन को निर्देश दिया गया था कि दोनो पक्षो की दलील सुनने के बाद फौजिया बेगम के स्थानांतरण पर फिर से आदेश जारी किया जाय। इस आदेश की प्रति प्राप्त होने के बाद बीडीओ दुर्गाशंकर द्वारा  फिर से आनन फानन में बिना किसी पक्ष को सुने या किसी से कारण पृच्छा पूछे फिर से पुराने आदेश  को सिर्फ इसलिए बहाल कर दिया गया।क्योंकि दूसरी उर्दू शिक्षिका प्रखंड कार्यालय के एक कर्मी की पत्नी है।जबकि फौजिया बेगम 2006 से इस विद्यालय में कार्यरत है।औऱ प्रखंड कार्यालय के कर्मी की पत्नी 2012 में योगदान किया है। इसके लिए पूरा शिक्षक संघ आंदोलन करेगा।साथ ही विभिन्न कारणों से लंबित वेतन के जल्द से जल्द निवारण के लिए संगठन प्रखंड कार्यालय से सम्पर्क करेगा।भ्रष्टाचार पर रोक के लिए और बिचौलिए के समापन के लिए संगठन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित रूप से देकर रोक लगाने के लिए कहा है।जिला सचिव प्रमोद कुमार ने एक स्वर में शिक्षकों को एकजुट रहने का मंत्र दिया और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के लिए संगठन को सूचित करने का आह्वान किया।




स  बैठक में उपाध्यक्ष महेश्वर यादव ,रोहित कुमार, पार्थ सारथी, राजेन्द्र कुमार, शिवरंजन,हीरा,अशोक,वर्षा पाण्डेय, फोजिया बैगम,रीतु कुमारी,अनंत,पुनीत,अजय,सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments