पति ने दूसरी शादी करने को लेकर पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने दूसरी शादी करने को लेकर पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 पति ने दूसरी शादी करने को लेकर  पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कटोरिया( बांका) से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत नोनखार गांव के गोवर्धन यादव के पुत्र संजय यादव को बांका महिला थाना के पुलिस ने किया गिरफ्तार । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि संजय यादव के द्वारा 19 साल पहले सुईया थाना क्षेत्र के केंदुआ झरना गांव के सियाराम यादव के पुत्री अनीता देवी से शादी की थी। कुछ दिन ठीक-ठाक रहने के बाद पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा और कहा कि मैं तुमको नहीं रखूंगा मैं दूसरी शादी करूंगा। इसी बात को लेकर मारपीट करना खाना बंद कर देना कपड़ा नहीं देना आदि करने लगा। लाचार प्रताड़ित महिला अनीता देवी अपने मायके चली गई। उसके बाद संजय यादव पिता गोवर्धन यादव ने दूसरी शादी आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पुझारडीह गांव के गैनु यादव के पुत्री बेबी कुमारी से शादी कर ली और घर में रहने लगे । जब पहली पत्नी को पता चला कि मेरा पति दूसरी शादी कर ली है। तो नोनखार गांव अपनी ससुराल पहुंची । पहली पत्नी को देखते ही पति ने पत्नी अनीता देवी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। लाचार महिला ने बांका महिला थाना में संजय यादव के विरुद्ध दूसरी शादी रचाने को लेकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला थाना में कांड संख्या 54/19 धारा 498ए, 494, 341, 323 ,34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। संजय यादव पुलिस के भय से फरार रहने लगा। बुधवार को उसे घर से ही बांका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व बांका थाना के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस बलों के साथ छापामार कर घर से नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments