बांका(रजौन) :रविवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बांका द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन रजौन प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव के सत्संग भवन के प्रांगण में इंटक प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल कापरी अध्यक्षता में हुई।इंटक कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी,अमरपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं कॉपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव,इंटक जिलाध्यक्ष विनय कापरी, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सुरेन,युवा जिला मंच संचालक मंगल प्रसाद यादव, इंटक अध्यक्ष चंदन सिंह एवं इंटक के सदस्य रामविलास यादव,देवधारी यादव,ज्ञान शंकर, कन्हैया शर्मा,अशोक साह,सुबोध यादव,समरजीत,लक्ष्मण शर्मा, रंजना देवी,लूसी देवी,आशा देवी, पुतुल देवी,नीलम देवी सहित काफी संख्या में किसान मजदूर एवं इंटर के कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण में भाग लिए।इस मौके पर राजद विधायक भूदेव चौधरी ने कहा की मजदूर देश का रीढ़ है।किसान मजदूरों के चलते देश और समाज आगे बढ़ रहा है।इंटक जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने कहा कि मजदूरों को जानकारी के अभाव में पारिश्रमिक श्रम के लाभ से लेकर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा एवं उचित मजदूरी नहीं मिल पा रहा है।मजदूरों के आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए ही प्रशिक्षण इंटक के बैनर तले दिया जा रहा है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...