जदयू ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित



 बांका (रजौन): जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती जदयू ने समारोह पूर्वक मनाई है। जयंती कार्यक्रम डीएन सिंह कॉलेज के पूर्वी प्रशाल में प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अमरपुर विधायक जयंत कुशवाहा ने कहां कि कर्पूरी जी बिहार सहित पूरे देश में अग्रणी  नेताओं के रूप में जाने जाते रहे है।इन्होंने अति पिछड़ा सहित दलित शोषित पीड़ितों के लिए जो कर दिखाया है उसको कभी भी देश एवं राज्य भूल नहीं सकता है।पूर्व विधायक मनीष कुमार ने भी कर्पूरी ठाकुर को महान नेताओं की संज्ञा देते हुए कहा वे मानव नहीं महामानव के रूप में जनमानस को झकझोरते हुए जन नायक बन गए।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलते विकास की गंगा बहाने में लगे हुए हैं।आज जरूरत है उनके पद चिन्हों पर चलकर संकल्प लेते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का।जयंती के अवसर पर पहुंचे अमरपुर विधायक को प्रखंड कुशवाहा समाज के जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं ने साल एवं माला पहनाकर नए साल की मंगल कामना की है।जयंती के मौके पर काफी संख्या पंचायत से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार देखे गए।इस मौके पर सवार ने कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर पुष्प अर्पण के उपरांत खड़े होकर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।जयंती को जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्र,सत्यनारायण सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, पूर्व जिप सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, अशोक यादव,नंदलाल मंडल, राहुल कुमार चौधरी,सदानंद सिंह,अजीत कुमार राव,भानू भारती,प्रमोद कुमार सुमन, मुखिया मृत्युंजय कुमार, छोटेलाल सिंह,मनोज दास,ई.मन्नू प्रसाद सिंह,नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी,अचल उर्फ बब्बू सिंह, महेंद्र शर्मा,सैलुन ठाकुर,भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, निरंजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह की अध्यक्षता में मनाई है।इस मौके पर स्थानीय राजद विधायक भूदेव चौधरी,प्रोफ़ेसर उमाशंकर,प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,पूर्व मुखिया सुभाष चंद्र यादव,परशुराम हरिजन,अरविंद महेश्वरी मलय यादव,भूषण यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post