जरूरतमंदों के बीच बीडीओ ने कंबल किया वितरित

 बांका (रजौन): शनिवार को आईटी भवन के बाहरी परिसर में निस्सहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया है। कंबल वितरण के क्रम में बीडीओ  ने बताया कि इसके पूर्व 2020 साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को जरूरतमंद 125 गरीब दिव्यांग निसाहयों के बीच कंबल का वितरण विकास मित्र के पहचान पत्र पर किया गया था।शनिवार को भी दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल प्रदान किया गया है।इस मौके पर रजौन ग्राम कचहरी उपसरपंच रणविजय सिंह,धौनी - बामदेव पंचायत सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश उर्फ टिंकू सिंह,हेमंत कुमार झा, सुभाष पासवान आदि प्रखंड कर्मियों ने सहयोग कर रहे थे।बीडीओ ने बताया ठंड के समय जरूरतमंदों तलाश कराई जा रही है।ऐसे जरूरतमंदों के बीच अभी और कंबल वितरित किया जाएगा।

रजौन से कुमुद रंजन राव


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post