पंचायत चुनाव को लेकर जागरूकता रथ रवाना

 बांका (रजौन): रजौन में शनिवार को सामाजिक संस्था शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने को लेकर मतदाता जागरूकता रथ निकाली गई। जागरूकता रथ को बीडीओ गुरूदेव प्रसाद गुप्ता, सीडीपीओ सुनीता कुमारी व संस्था के सचिव शिवपूजन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।तीन जागरूकता रथ प्रखंड के गांव-गांव में घूम-घूमकर लोगो को 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने, अशुद्धि सुधार,आवासीय पता बदलवाने आदि जानकारी देने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए प्रेरित करेंगे।10 जनवरी को मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा विशेष शिविर में नाम जोड़ने वयस्क नागरिकों को जानकारी देने का काम जागरूकता रथ के माध्यम से करेंगे।बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी बूथों पर 10 जनवरी को विशेष शिविर में नाम जोड़ा जाएगा।सीडीपीओ ने संस्था के इस कार्यो की सराहना करते हुए आम वयस्कों से वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने व मौलिक अधिकार पाने की बात कही। सचिव शिवपूजन सिंह ने कहा कि जागरूक नागरिक बन  वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें या निर्वाचन पोर्टल एनभीएसपी पर लाॅगिन कर नए वोटर मतदाता नाम जुड़वा सकते हैं।



इस अवसर पर पंसस दिलीप दास,मणिकांत चौधरी,शैलेश कुमार,हेमशंकर कुमार, कुंजबिहारी सिंह,ललन कुमार मिथिलेश उर्फ पिंकू सिंह आदि उपस्थित थे।
रजौन से कुमुद रंजन की रिपोर्ट

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post