नव मनोनीत जदयू जिलाध्यक्ष का रजौन पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बांका (रजौन): जदयू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश का आकस्मिक निधन हो जाने की स्थिति में उनके स्थान पर जिला का कमान जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अमरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा है। बुधवार को पार्टी संगठन और परिचयात्मक को लेकर धौरैया से  रजौन जदयू प्रखंड कार्यालय पहुंचे हुए थे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी वं राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह के नेतृत्व जदयू के कार्यकर्ताओं अंग वस्त्र भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया है।इस मौके पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष ने राज्य के 41 जिलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए जिलाध्यक्ष को कमान सौंपी है। उस नए जिलाध्यक्ष में बांका जिला के रूप जिम्मेदारी सौंपी गई है।मालूम हो जिला अध्यक्ष के निधन पर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रितेश चौधरी को कमान दी गई थी।इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता नंदलाल मंडल, मुकेश कुमार सिंह,प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष कुमोद मंडल,मुखिया मनोज दास,अनिल मंडल,विभाष साह, रमन कुमार राव,राजेश सिंह, विनय कुमार सिंह,पूर्व मुखिया आनंदी सिंह सहित काफी संख्या में जदयू के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी जदयू कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष के अगुवाई में पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्ट कुमुद रंजन राव की

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post