10वें दिन इंटर की परीक्षा में 32 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बांका (रजौन) : इंटरमीडिएट परीक्षा के 10वें दिन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के चार केंद्रों पर   726 में से 707परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में 57 में 52, द्वितीय पाली में एक में एक ,डीएन सिंह कॉलेज प्रथम पाली 41में 38,द्वितीय पाली में 149 में 146 ,एसएसपीएस प्रथम पाली 57 में 52,दूसरी पाली 161में 157,राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली 99 में 95,द्वितीय पाली 174 में 166 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।इस प्रकार चार केंद्रों पर प्रथम पाली 264 में 237 एवं द्वितीय पाली 485 में 470 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।10वें में दिन के परीक्षा में  32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में कंप्यूटर साइंस ,मल्टीमीडिया द्वितीय पाली में होम साइंस तथा वाणिज्य विषय की परीक्षा ली जाएगी।कदाचार शांतिपूर्ण परीक्षा  के लिए धौरैया बीडीओ अभिनव कुमार,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,बीएसओ प्रमोद कुमार,बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह,सीडीपीओ सुनीता कुमारी केंद्रों लगातार काम करने में लगे हुए हैं।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post