अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 14 को, चुनाव तैयारी में जुटे संघ के नेता


 बांका (रजौन): अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 14 फरवरी को आदर्श मध्य विद्यालय धौनी परिसर में होने जा रही है। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी अध्यक्ष राजीव कुमार एवं पश्चिमी अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कोविड-19 के चलते हैं अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 2020 में नहीं हो सका था। इस कारण 2017 के शिक्षक संघ की सदस्यता के आधार पर 14 फरवरी को चुनाव होने जा रही है। आगे बताया 14 फरवरी को होने जा रहे संघ के चुनाव में पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों को एक समायोजित करते हुए सिर्फ प्राथमिक शिक्षक संघ रजौन के प्रतिनिधियों का चुनाव होना है।संगठनात्मक चुनाव में अध्यक्ष सहित अन्य पदों का भी चुनाव कार्य निष्पादित किया जाएगा।चुनाव कराने की मोहर 14 फरवरी को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान सचिव घनश्याम यादव ने लगा दी है।वर्तमान समय में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ में सदस्यों की संख्या 301 है। चुनाव को लेकर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post