इंटर परीक्षा के नौवें दिन 23 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बांका (रजौन) : इंटरमीडिएट परीक्षा के नौवें दिन बुधवार प्रखंड मुख्यालय के चार केंद्रों पर  368में से 345 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में 57 में 51, द्वितीय पाली में परीक्षार्थियों की संख्या शून्य थी। डीएन सिंह कॉलेज प्रथम पाली 41में 38,द्वितीय पाली में 52 में  50,एसएसपीएस प्रथम पाली 57 में 52,दूसरी पाली 54 में 50,राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली 99 में 96,द्वितीय पाली आठ में आठ परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।इस प्रकार चार केंद्रों पर प्रथम पाली 254 में 237 एवं द्वितीय पाली 114 में 108 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।नौवें में दिन के परीक्षा में 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।गुरुवार को प्रथम पाली में मातृभाषा एवं द्वितीय पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा ली जाएगी।कदाचार शांतिपूर्ण परीक्षा  के लिए धौरैया बीडीओ अभिनव कुमार,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,बीएसओ प्रमोद कुमार,बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह,सीडीपीओ सुनीता कुमारी केंद्रों कैंप कर रहे थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post