अमरपुर विधायक को मंत्री बनाए जाने पर राजग कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

बांका(रजौन): अमरपुर विधायक जयंत राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा जदयू सहित राजग कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जिले से इकलौते अमरपुर विधायक जयंत राज को पहली बार चुनाव जीतने के साथ मंत्री पद का तोहफा मिलने पर प्रखंड सहित जिले के राजग कार्यकर्ताओं में काफी खुशी छा गई है।अमरपुर विधायक जयंत राज को मंत्री बनाए जाने पर पूर्व जदयू विधायक मनीष कुमार, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह,पूर्व जिप सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, नंदलाल मंडल,सत्य नारायण अशोक यादव,नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, युवा मुखिया मृत्युंजय कुमार,छोटेलाल सिंह,मनोज दास, अजीत कुमार राव,भानू भारती, महेंद्र शर्मा,राधे हरिजन,भूपाल सिंह,सदानंद सिंह,आनंदी सिंह, बमबम चौधरी,निरंजन सिंह, भाजपा नेता निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह,नरेश पासवान,ओंकार भारती,श्रीकांत रजक,प्रभाष केसरी,राजकिशोर तांती,अरुण कुमार सिंह आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। बधाई संदेश में जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार, राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह ने बताया है कि जदयू कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी जयंती के शुभ अवसर 24 जनवरी को आयोजित डीएन सिंह कॉलेज परिसर में जदयू एवं कुशवाहा वर्गों द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण एवं चादर भेंट कर अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा को अग्रिम मंत्री बनने जा रहे की खुसी में बधाई दे दी गई थी।पूर्व विधायक ने अमरपुर विधायक जयंत राज को मंत्रिमंडल में शामिल करने से ग्रामीण विकास सहित जिले के चौमुखी विकास में चार चांद लगने की उम्मीद जताई है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post