मोटरसाइकिल दुर्घटना में चालक की मौत

 बांका (चांदन):कटोरिया-चांदन पक्की सड़क पर एक बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रशांत भारती 50 बर्ष के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मृतक प्रशांत कटोरिया से अपना घर देवघर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। चांदन प्रखंड के तुर्की मोड़ पर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर पड़ा होने की जानकारी एक वाहन चालक ने पुलिस को दिया घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर गयी और उसे मृत हालत में उठा कर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के सामानों की जांच में उसकी पहचान सामने आई उसके पास आधार कार्ड में उसका नाम प्रशांत भारती पिता विजय कांत झा बिलासी देवघर निवासी होने का पता लगा।उसके पास से कुछ पैसा भी मिला है जिसे पुलिस ने अपने पास सुरक्षित रखा है।परिवार के लोगो को इसकी जानकारी दे दिया गया है।परिवार वाले के आने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जाएगा।



थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मृतक को किसी वाहन से टक्कर लगा है या खुद दुर्घटना का शिकार हुआ है।इसका पता लगाया जा रहा। युवक मूल रूप से देवघर बिलासी में रहता था और बांका में दुकान चलाता था।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post