कुसुमजोरी में आग लगने से दो लाख की क्षति,परिवार बेघर

 बांका (चांदन):चांदन प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत के कुसुमजोरी गांव में जमीनी विवाद में घर मे आग लगाने की घटना में करीब 2 लाख की सम्पत्ति जल कर बर्बाद हो गयी।इस घटना से पीड़ित का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है। पीड़ित नकुल पोद्दार ने आनन्दपुर ओपी में आवेदन देकर आठ लोगो पर आग लगाने का आरोप लगाया है।पीड़ित नकुल पोद्दार का आरोप है कि रविवार को जब वे अपनी खतियानी जमीन पर घर बनाने के लिए नीव डाल रहा था।उसी समय ग्रामीण कामदेव साह,सुरेश साह,मुकेश साह,प्रदीप पोद्दार,रणजीत साह,इन्द्रजीत साह,रामचंद्र साह,और मनोज साह द्वारा नीव डालने से मना किया गया।जब मैंने जमीन अपनी होने की बात कही तो उन लोगो ने धमकी देते हुए कहा कि देख लेना इसका परिणाम क्या होगा।रात को जब हमलोग खाना खाकर सो गए तो करीब 12 बजे रात उपरोक्त सभी आरोपी ने मेरे घर मे आग लगा दिया। जिसे भागते समय मेरी बेटी ने सभी की पहचान किया है।आग लगने से 55000 नकद के साथ पूरा घर और जमीन का सारा कागजात के साथ अनाज कपड़ा,सहित अन्य सामान जल गया।किसी तरह परिवार के लोगो की जान बच पाई।


 इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच जमीनी विवाद है इसलिए जांच की जरूरत है।जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post