चांदन सरपंच द्वारा फर्जी वंशावली बनवा कर जमीन बेचने का मामला थाना पहुँचा

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड मुख्यालय के चांदन पंचायत के सरपंच कार्यालय द्वारा जाली वंशावली निर्गत कराकर जमीन बेचने और कुछ जमीन पर अवैध कब्जा करने का आवेदन चांदन थाना में दिया गया है।जिसमे थानाध्यक्ष द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है। वही दूसरी ओर मामले की सच्चाई उजागर होने के बाद सरपंच गौतम दुबे द्वारा अपने द्वारा बनाएं गए वंशावली को रद्द करने का नोटिश भी दिया है। इससे पूर्व भी गौतम दुबे पर उप सरपंच के पद पर रहते हुए डूमर थर गांव के एक व्यक्ति का फर्जी वंशावली बनाने का आरोप लग चुका है।गुरुवार को थाने में दिए गए आवेदन में ब्रज विहारी लाल,और बिपिन विहारी लाल का आरोप है कि उनके परिवार की एक महिला जिसे कोई संतान नही था।उसी महिला कुमुदनी देवी का फर्जी सन्तान बन कर संजय सिंहा उर्फ बिट्टू ने सरपंच से वंशावली बनवा कर कुछ जमीन को बेच भी दिया,जबकि कुछ जमीन पर जबरन दखल कर उसे भी बेचने के फिराक में है।जब परिवार के लोगो को इसकी जानकारी हुई तो सरपंच से इस बारे में बात किया सच्चाई जानकर सरपंच ने उस वंशावली को रदद् करने का आदेश किया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार समुचित कार्यवाई की जाएगी। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post