बांका (रजौन): संझा- श्यामपुर पंचायत अंतर्गत मकरमडीह गांव के मु.मुर्शीद संघीन मामले में 2004 ईस्वी से फरार चल रहा था।न्यायालय द्वारा वारंट कुर्की थाना में लंबित चल रहा था।जिसे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार ने गंभीरता से लेते जाल बिछाकर वारंटी को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव