नवादा सहायक थाना ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ ऑटो चालक सह तस्कर को किया गिरफ्तार,शराब तस्करों में हड़कंप

बांका (रजौन) :होली का पर्व आते ही शराबबंदी का पोल खुलने लगा।जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में लगातार शराब बरामद हो रही है।रंगों का पर्व होली अब करीब आ गया है।ऐसे में शराबियों की प्यास बुझाने मुनाफाखोरी के धंधे को चमकाने के लिए शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं।इसी क्रम में बुधवार की सुवह करीब नौ बजे नवादा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर - सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर तलाशी के क्रम में एक ऑटो से सात ब्रांड के भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।इस अभियान में नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र शामिल थे।पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया गुप्त सूचना पर नवादा थाना की पुलिस ने कोतवाली चौक पर छापेमारी के क्रम में एक ऑटो की तलाशी के क्रम में ऑटो के छतरी पर प्लास्टिक से बांधा हुआ था। जिसमे सात विदेशी ब्रांड के आफ्टर डार्क 750 एमएल के 24 बोतल,सुपर व्हिस्की 750 एमएल 12 बोतल,375 एमएल के 68 बोतल,180 एमएल के 22 बोतल,टीचर 750 एमएल के  आठ बोतल व रॉयल स्टैग 750 एमएल के 44 बोतल,375 एमएल के 24 बोतल व ब्लैक डॉग 750 एमल के चार बोतल, ब्लेंडर प्राइड 750 एमएल के 35 बोतल एवं इंपीरियल ब्लू 750 एमएल के 24 बोतल,375 बोतल के 41बोतल विदेशी शराब सहित कुल 167. 085 लीटर के साथ सुलतानगंज थाना क्षेत्र के साहावाद गांव के ऑटो चालक सुनील मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।बरामद की गई शराब की कीमत लाख से अधिक बताई जा रही है।नवादा सहायक थाना पुलिस द्वारा इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं एवं कारोबारियों में हड़कंप है।जब्त ऑटो एवं शराब को थाना अभिरक्षा में रख लिया गया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post