बांका (रजौन): संझा- श्याम पुर पंचायत अंतर्गत रायपुरा गांव में बच्चे- बच्चे के विवाद तूल पकड़ते हुए बुधवार की शाम जमकर लाठी-डंडे एवं पत्थर बरसाए गए। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।खून से लथपथ सभी घायलों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार ने उपचार करने के बाद पांच सिर फटे घायलों को गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद में एक पक्ष के किसन दास, पांडव दास,धुरेंद्र दास,गुणसागर कुमार,लाखों देवी और दूसरे पक्ष के अनिल दास, टिंकू दास,तुलसी दास में लाठी डंडे और ईट से जमकर मारपीट हुई।जिसके बाद सभी घायल अवस्था में ही थाना पहुंचे।जहां पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जिसके बाद दोनों पक्षों के पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को मायागंज रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट