डीएन सिंह कॉलेज शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को होली के मौके पर भी नहीं मिला अनुदान की राशि,कॉलेज प्राचार्य पर लापरवाही का लगाया आरोप

बांका (रजौन): डीएन सिंह कॉलेज,भूसिया, रजौन को अनुदान की राशि वित्तीय वर्ष 2009-12 एवं 2010 -13 के लिए प्राप्त तीन करोड़ 14 लाख रुपये नवंबर 2020 में ही प्राप्त हो चुका है।अनुदान की राशि कॉलेज को प्राप्त होने से करीब पांच माह होने के बाद भी कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर के बीच अनुदान की राशि भुगतान नहीं किया जा सका है।होली ऐसे महापर्व में अनुदान की राशि नहीं मिलने से कॉलेज के कर्मियों में मायूसी देखी जा रही है। कॉलेज के प्रोफेसर अशोक प्रसाद सिंह,डॉ.संजय प्रसाद सिंह प्रोफ़ेसर निरंजन चौधरी ने कहा है कि अनुदान की राशि आने से पांच माह बीतने के बाद भी कॉलेज प्राचार्य ने गहरी दिलचस्पी नहीं दिखाई।जिस कारण होली  जैसे महापर्व में भी कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को अनुदान की राशि नहीं मिल सका।
डीएन सिंह कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह ने बताया कि  शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव मतदान प्रक्रिया के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक पीजी भूगोल  विभागाध्यक्ष डॉ. संजय प्रसाद झा की उपस्थिति में 26 फरवरी को 2021 को करवाई गई थी।शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह को 32 मत डॉ संजय प्रसाद सिंह को 13 मत मिला था।एक वोट रद्द एवं एक मत वोटर के अनुपस्थिति के कारण नहीं पड़ सका था। शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव मतदान प्रक्रिया में होने के बाद भी कुलपति एवं प्रति कुलपति को प्लीडर नोटिस भिजवा कर अधिसूचना पर रोक लगवा दिया गया है।प्राप्त हुई अनुदान की राशि प्रबंधक समिति की बैठक फर्स्ट वीक अप्रैल में कराने के उपरांत प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए राशि शिक्षकेतर कर्मियों के खाते पर विधिवत भेज दी जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post