कैचअप कोर्स माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालय शिक्षकों का संकुल स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

बांका(रजौन): कोविड-19 को लेकर सरकार एवं विभाग के आदेशानुसार मार्च 2020 से लेकर करीब एक वर्ष तक बच्चों का पठन-पाठन ठप पड़ा हुआ था।इसको लेकर विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक शिक्षा सह समग्र शिक्षा डीपीओ निशीत प्रणित सिंह के आदेश पर संकुल स्तरीय विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय कैचअप कोर्स शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है।कैचअप कोर्स का प्रशिक्षण राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में प्रखंड के 18 माध्यमिक विद्यालयों के 120 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर राकेश रंजन,पूजा झा एवं नीरज सिंह दे रहे थे। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों को कहा कि कोरोना काल मे बच्चों का लर्निंग लॉस को देखते हुए वर्ष के 242 कार्य दिवस में से तीन माह यानी 60 कार्य दिवस में विद्वता को प्रदर्शित करते हुए कोविड-19 के कारण विद्यालय में उत्पन्न शैक्षणिक परिस्थितियों,चुनौतियां,संभावनाएं को तलाशते हुए कैचअप कोर्स के माध्यम से कैचअप करा लेने के लिए कहा गया है।बीईओ ने बताया शुक्रवार को प्रखंड के सभी 18 माध्यमिक विद्यालयों के120 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का मूल उद्देश्य एक दिवसीय उन्मुखीकरण के तहत वर्ग कक्षा नवम एवं दशम के बच्चों को नई शिक्षा नीति के अनुसार लर्निंग लॉस को समरूप वर्ग करना है।बीईओ ने बताया शुक्रवार से ही प्रखंड के सभी 14 सीआरसी केंद्रों पर संकुल स्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।बीईओ ने रजौन बालभारती प्राथमिक विद्यालय एवं धौनी मध्य विद्यालय सीआरसी केंद्र पर पहुंचकर कैचअप कोर्स शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया है।निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के शिक्षकों को 60 कार्य दिवस पर बच्चों का लर्निंगलॉस को कैच अप कोर्स के माध्यम से शैक्षणिक परिवेश में विषय वार पूर्ण कराने के लिए कहा गया है। शेष बचे प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों को शनिवार को उनमुखी मॉडल युक्त प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा है।शिक्षकों को हर हाल में 60 कार्य दिवस पर कम से कम 60 प्रतिशत बच्चों का अचीवमेंट प्रदर्शित करा लेने के लिए कहा है।प्रशिक्षण के शुभारंभ,निरीक्षण एवं अनुश्रवण के क्रम बीआरपी संजय कुमार झा,लेखा सहायक मु.कमरेज आलम,प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद,धौनी एचएम कुमार दिनकर,सीआरसीसी अमरेंद्र कुमार,वीरेंद्र कुमार सहित सभी संकुल केंद्रों पर सीआरसीसी एवं शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post