बांका (रजौन) : 23 मार्च को विधानसभा परिसर में विपक्षी विधायकों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में राजद आलाकमान के आदेश पर शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया था।बिहार बंद का रजौन में कहीं भी कोई प्रभाव नहीं देखा गया।मुख्य सड़क मार्ग पर आम दिनों की तरह छोटी एवं भारी वाहनों का परिचालन होते हुए देखा गया। यहां तक पुनसिया,रजौन बाजार सहित अन्य प्रखंड इलाके के सभी दुकाने आदि खुले हुए थे। भले ही दिखावा के रूप में अखबार में नाम प्रदर्शित करवाने के उद्देश्य से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने सड़क पर फोटो खिंचवाने का जुगाड़ तंत्र का इस्तेमाल करते हुए देखे गए।इस मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू सिंह,युवा राजद अध्यक्ष कृष्णानंद यादव,मिलन यादव,दयानंद यादव,महेश्वरी मलय,अजय कुमार यादव,प्रिय रंजन,संजय कुमार यादव,परशुराम हरिजन आदि मुख्य रूप से सड़क किनारे खड़े थे।इस तरह से राजद का बिहार बंद रजौन में प्रभाव हीन रहा।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट