सशक्तिकरण के लिये गठीत जीविका एक आन्दोलन बन गयी है :साहीला हीर

लौरिया । उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अन्तर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन योजना का आयोजन जीविका के सौजन्य से प्रखंड परिसर लौरिया में शुक्रवार को किया गया |इस मौके पर बोलते हुये मुख्य अतिथि सह एस डी एम साहीला हीर ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिये गठीत जीविका एक आन्दोलन बन गयी है |सरकार को जब भी जरुरत पडती है जीविका को याद करती है |और इस संगठन की दीदीयां हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहती है |कोरोना महामारी हो या जौब कार्ड बनवाना दीदीयां आगे रही हैं |वही मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने बताया कि जीविका की दीदीया न ही रोजगार का सृजन कर पैसा कमा रही हैं ये ग्रामीण अनपढ़  लोगों को जागृत भी कर रही हैं |बिडीओ अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि यहा जीविका द्वारा मास्क निर्माण के साथ साथ सोलर लैम्प का निर्माण देखकर काफी खुशी हुयी |

 मौके पर विभिन्न कंपनी जैसे टाटा मोटर्स शिवशक्ति बायोटेक नवभारत फर्टिलाइजर जिला नियोजनालय पश्चिम चंपारण आरसेटी पश्चिम चंपारण टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग आदि आदि संस्थानों ने 18 से 35 वर्ष के युवाओं का का बायोडाटा जमा कर उनकी स्क्रीनिंग कर रोजगार के अवसर प्रदान किए इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से नरकटियागंज अनुमंडल की एसडीओ साहिला हीर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार प्रखंड प्रमुख शम्भु तिवारी ने दीप जलाकर किया | प्रबंधक रोजगार  रितेश व जीविका प्रबंधक रविन्द्र  ने सभी युवक युक्तियों एवं कंपनियों द्वारा रोजगार मेला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद  दिया |

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post