बिहार दिवस आज, विद्यालय के बच्चों एवं जीविका दीदी मुख्यमंत्री पत्र के संदेशों से होंगे अवगत

बिहार दिवस आज, विद्यालय के बच्चों एवं जीविका दीदी मुख्यमंत्री पत्र के संदेशों से होंगे अवगत

बांका (रजौन) : बिहार वासी सोमवार को बिहार दिवस मनाने जा रही है। इसको लेकर शिक्षा विभाग एवं जीविका द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के 182 प्रारंभिक विद्यालयों के लिए 43 हजार एवं जीविका दीदी के लिए 27 हजार बिहार मुख्यमंत्री के संदेश पत्र उपलब्ध कराया गया है।बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र सीआरसीसी के माध्यम से विद्यालय प्रधानों को उपलब्ध करा दी गई है। इस प्रकार मुख्यमंत्री के संदेश पत्र जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह ने 32 हजार जीविका दीदी के विरुद्ध 27 हजार पत्र जीविका दीदियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड के सभी सीआरसीसी को प्रारंभिक विद्यालयों में मुख्यमंत्री के संदेश पत्र पढ़ाने के उपरांत प्रत्येक बच्चों को पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।इसके लिए सभी सीआरसीसी को अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन रिपोर्ट बीआरसी को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।बीईओ ने बताया कि 22 मार्च 1912 को बिहार एक अलग राज्य बना था। बिहार कई धर्मों -संस्कृतियों की पावन भूमि बिहार देश और दुनिया में परिश्रम और जुझारूपन के लिए जाना जाता है। बिहार के मेघावी बच्चे अपनी बुद्धिमता से राष्ट्र के विकास में योगदान देते रहे हैं तथा श्रम की सोंधी खुशबू से देश दुनिया को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहे।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार दिवस के शुभ अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। बिहार दिवस एवं प्रधानमंत्री के सीधे संदेशों से रूबरू होने के तैयारी पूरी करवा ली गई है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments