बांका(रजौन):रजौन प्रखंड मुख्यालय मुख्य सड़क मार्ग पूरब स्थित शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल -मॉडर्न आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मैट्रिक परीक्षा परिणाम काफी बेहतर आया है। परिणाम में स्कूल के देवव्रत कुमार 461,आयुषी कुमार 439, आतीफ आलम 431,अंजलि कुमारी 420,नीलू 410, राजनंदनी 406,रौशन राज 402 सहित कुल 30 परीक्षार्थियों में 22 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा आठ छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी से पास हुये हैं।विद्यालय के निर्देशक निलेश कुमार ने बताया कि कोरोना काल के बावजूद बेहतर परिणाम आया है।सभी छात्र-छात्राओं को शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल के निदेशक निलेश कुमार,एमआरएस प्राचार्य जयनारायण सिंह,नीमानंद मेहता, आर के पाठक, मनोरंजन पंडा, कौशल किशोर पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि कई बच्चों ने कई विषयों में डिस्टिंगशन मार्क्स प्राप्त किया हैं, जो छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व स्कूल शिक्षकों के मेहनत का परिणाम है।समस्त छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत करें एवं आगे बढ़े यही विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं है।सफल कई बच्चे आईएएस, आईपीएस तो कोई डाॅक्टर,कोई इंजीनियर तो कोई बैंक की सेवा में जाना चाहते हैं।उतीर्ण छात्र-छात्राओं का कहना हुआ कि अभी तो हमने सफलता की पहली सीढ़ी पर कदम रखा है, मंजिल अभी दूर,लेकिन पाकर ही दम लेंगे। शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल एवं मॉडन आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव