(रजौन):सिंहनान पंचायत अंतर्गत भगवानपुर,कैथा एवं गोपालपुर गांव के केंद्र बिंदु पर अवस्थित कैथा पोखर से तीन अप्रैल को संवेदक द्वारा जेसीबी से मिट्टी खुदाई कर ट्रैक्टर पर लोडिंग करने के क्रम में भगवान गौतम बुद्ध का तीन फीट 45 सेंटीमीटर का अति प्राचीन स्तंभ,मृदभांड,पुरानी लकड़ी, भग्नावशेष आदि का नमूना पाया गया था।सूचना मिलने पर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ निलेश कुमार चौरसिया, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने तीन अप्रैल की तेरे संध्या पहुंचकर गौतम बुद्ध का स्तंभ सहित अन्य सामग्री बरामद कर थाना अभिरक्षा में रख लिया गया था।इसकी सूचना जिला प्रशासन एवं सीआईडी द्वारा सरकार को देने के साथ ही पांच एवं छह अप्रैल को बिहार विरासत विकास सचिवालय पटना के असिस्टेंट रिचर्स मैन डॉ. अमित रंजन ने थाना से लेकर कैथा पोखर पहुंच कर बृहद पैमाने पर पुरातत्व से संबंधित जानकारी ली थी।इसकी जानकारी मिलने पर जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार ने बुधवार को कैथा पोखर पहुंच कर आसपास के ग्रामीणों से वस्तु स्थिति की जानकारी ली है। पूर्व विधायक ने बताया कि कैथा पोखर का जायजा लेने से स्पष्ट तौर पर जग जाहिर हो रहा है कि यह क्षेत्र गौतम बुद्ध के जमाने में उनके अनुयायियों से भरा पड़ा था।इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,मुखिया मृत्युंजय कुमार,पूर्व जिप सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा,मु. मुजफ्फर,मोहनदास,किशोर कुणाल सहित काफी संख्या में इलाके के ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव