रजौन प्रशासन ने बढ़ाते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सघन मास्क चेकिंग कर फाइन वसूला

बांका(रजौन) :बढ़ते कोरोना की नई लहर को देखते हुए बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ रजौन थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग स्थित खैरा मोड़ के समीप बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में रजौन पुलिस ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर फाइन वसूला। इस क्रम में 42 लोगों के चालान काट कर  21 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की ओर से की जा रही सघन मास्क अभियान को देखकर दो पहिया व चारपहिया वाहन चालकों से लेकर राहगीरों में हड़कंप मच रहा ।इस क्रम में पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क के निकले सभी वाहन चालकों को रोककर मास्क पहनने की हिदायत देते हुए चालान भी काटे। कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार के आदेश पर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर सघन मास्क चेकिंग किया गया। बीडीओ ने बताया बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर यह मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसके लिए बिना मास्क पहन कर घूम रहे लोगों को प्रेरित करते हुए मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने कहा जा रहा था।मौके पर मास्क जांच के क्रम में बीडीओ,एसआई मु.आफताब आलम व अन्य महिला एवं पुरुष पुलिस जवान शामिल थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन  राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post