प्रखंड कर्मी ड्यूटी आवर में गिरकर हुए मूर्छित, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए गए मायागंज भागलपुर

बांका (रजौन): बुधवार को ड्यूटी आवर में चतुर वर्गीय अनुसेवक अजय कुमार झा मूर्छित होकर सर जमीन पर गिर गए। मौके पर उपस्थित बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने सीएचसी पर कॉल कर एंबुलेंस मंगवा कर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मु.कलीम शाह अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज के लिए रेफर कर दिया।अचानक मूर्छित होकर सर जमीन पर गिरने पर आईटी भवन में अफरातफरी मच गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड सहायक अनिल कुमार सिंह,उर्दू अनुवादक मु.हसनैन फारुकी, जर्मनी पासवान,सुभाष पासवान ने उठाकर एंबुलेंस पर लेते हुए सीएचसी पहुंचाने में सहयोग किया।बीडीओ के चालक हेमंत कुमार झा ने बताया उनका तबीयत एक-दो दिन से खराब चल रहा था।गैस बन जाने की स्थिति में अनियंत्रित होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था। मायागंज भागलपुर इलाज के क्रम में स्थिति नियंत्रण में बताया गया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन  राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post