बांका(रजौन): प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सीएचसी केंद्र परिसर में 125 एवं धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में 15 यात्रियों का सैंपलिंग लिया गया। सैंपलिंग के क्रम में धौनी रेलवे स्टेशन से सभी नेगेटिव पाए गए हैं। जबकि सीएचसी के कोरोना सेंपलिंग जांच में 125 में से पांच को पॉजिटिव रिपोर्ट पाया गया है। इस प्रकार प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। मालूम हो इसके पूर्व 17 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव के कारण अमहारा गांव के 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो चुका है। सोमवार को भी लीलातरी गांव के करीब 80 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की मौत मायागंज अस्पताल में 11 से 12 बजे दिन के बीच हो जाने की खबर है। इस कारण लगातार कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते खौफ से प्रखंड वासी दहशतजदा में है। मृतक बृद्ध के स्वजनों ने कोरोना सही मौत होने की जानकारी दी है।सोमवार को कोरोना जांच में रजौन सीएचसी से एक स्वास्थ्य कर्मी सहित पुनसिया,आसमानी चक,पीपराडीह गांव से पॉजिटिव पाए जाने की खबर है।पीपराडीह गांव में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब तक तीन हो चुकी है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव