बांका(रजौन) : चैती छठ सोमवार को प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दान के साथ चैती छठ पर्व संपन्न हो गया।छठ व्रतियों ने नेम और निष्ठा के साथ उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दान किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चैती छठ रजौन मोदी हाट स्थित दुर्गा मंदिर छठ घाट, ऐतिहासिक सूजा शिकार तालाब में छठ व्रती शांति देवी,पुनसिया सरयुग शर्मा,सकहारा में मुन्ना चौधरी, अनिल चौधरी,अमित कुमार के घर मे चैती छठ पर्व किया गया। प्रखंड के ग्रामीण इलाके के दौना,लकड़ा,नवादा,बामदेव सहित कई गांवों के लोगों ने भी नेम निष्ठा के साथ कोविड-19 का गाइडलाइन पालन करते हुए अपने घर आंगन में तालाब खोदकर अर्घ्य दान किए जाने की खबर है।छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पवित्र छठ घाट पर पहुंच कर गंगाजल,दूध एवं शुद्ध जल के साथ मंगल अर्घ्य दान करते हुए देखे जा रहे थे।इस प्रकार सोमवार को उगते हुए चैत मास का चार दिनी पर्व भगवान भास्कर को अर्घ्य दान के साथ चैती छठ संपन्न हो गया।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव