बांका (रजौन), :सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत हरना प्रशाखा नहर महगामा बांध के समीप एक भोरे के अंदर से अज्ञात किशोरी की शव को नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने रविवार को बरामद किया गया था ।इस मामले में स्वयं थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर मामला अज्ञात किशोरी शव बरामद से संबंधित अज्ञात लोगों के विरुद्ध की थी। नवादा सहायक थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव बरामदगी से कुछ ही घंटों के बाद मामले का पर्दाफाश कराते हुए अज्ञात को ज्ञात में परिणत कर दिया।अज्ञात को ज्ञात होते ही मृतका के गांव रजौन थाना सह पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर मृतका किशोरी के पिता दिलीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने दिलीप पासवान के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बताया है की किशोरी पुत्री ने जहर पान कर लिया था।दिलीप पासवान ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार करते हुए स्वयं बोरी में पुत्री की शब को ठूस कर साइकिल पर लादकर हत्या एवं साक्ष्य को छिपाने के ख्याल से हरना प्रशाखा नहर महागामा बड़की बांध के समीप भौरे में छिपा दिया था।पुलिस कप्तान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का और पर्दाफाश करा लिया जाएगा।कुछ ही घंटों के बाद अज्ञात को ज्ञात करते हुए हत्यारा पिता को गिरफ्तार कर लिए जाने को लेकर नवादा सहायक थानाध्यक्ष ने राहत की सांस ले ली है।त्वरित कार्रवाई करते हुए सनकी हत्यारा पिता को गिरफ्तार कर लेने की सफलता को लेकर एसपी ने थानाध्यक्ष को थैंक्स भी दिया। इलाके के लोगों ने थानाध्यक्ष को बधाई भी दी है।शव बरामद के क्रम में मृतका किशोरी के गला दबाने का भी निशान पाया गया था।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है।
रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव