आधे दर्जन कोचिंग संस्थान चालू

 बांका (चांदन): लगातार बढ़ती कोरोना महामारी  को देखते हुए सरकार ने जहां इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए हैं। और सभी स्कूल कॉलेज शिक्षण संस्थान को  बंद कर दिया गया है। वहीं चांदन प्रखंड में आज भी कई जगह इसका पालन नहीं हो रहा है।बाजारों ,हाटो, औऱ दुकानों में भी लोग बिना मास्क का खरीद बिक्री ले लगे है। इतना ही नही कुछ पंचायत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण कई जगह कोचिंग संस्थान और स्कूल भी खुलेआम चल रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बीते मंगलवार को ही दक्षिणी वारने के मुखिया सुरेश यादव द्वारा एक कोचिंग संस्थान का उद्घाटन भैरोगंज में किया गया ।जो सरकारी नियम को दरकिनार कर रोजाना  सुबह 5 बजे से 10 बजे तक चल रहा है। जहां तीन सौ के करीब छात्र ,छात्राएं रोजाना पढ़ाई करने आते हैं। इसके अलावा भी भैरोगंज में कई शिक्षण संस्थान खास कर  कोचिंग सेंटर चल रहा है। जिसमें से कुछ तो थाना के अगल बगल में भी है। लेकिन इस पर पंचायत प्रतिनिधियों का वरद हस्त होने के कारण प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।वैसा ही एक निजी विद्यालय बिरनिया पंचायत के नील कोठी गांव में भी चल रहा है। जहां 200 से अधिक बच्चे रोजाना पढ़ाई करने आते हैं ।इस संबंध में जानकारी देने पर आनंदपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार,  सीओ प्रशांत शांडिल्य, और बीडीओ दुर्गा शंकर ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, अब जानकारी हो गई है और सभी कोचिंग संस्थान और प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया जाएगा ।साथ ही साथ आदेश को नहीं मानने वाले के ऊपर नियमानुसार मामला भी दर्ज किया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post