कुसुमजोरी में आगजनी से लाखों की क्षति

 बांका (चांदन):  चांदन प्रखंड


क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 के सोंतारी गांव में सुखदेव यादव के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से गाय बांधने वाले झोपड़ी में अचानक आग लग गई ।पछुआ हवा के कारण आग की लपटों से उसका पूरा घर भी जल कर बर्बाद हो गया। जिसमें घर में रखें अनाज, कपड़ा, नगदी के साथ गाय की एक बच्चा जलकर राख हो गया। काफी देर के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित सुखदेव यादव की पत्नी पिंकी देवी ने बताया की उसकी छोटी बच्ची भी उसी झोपड़ी में सोई हुई थी जिसे  किसी तरह आग की लपटे से बाहर निकाला गया। जिससे मेरे बच्ची की जान बच गई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण विद्युत ऊर्जा के लिए लगे पोल कई महीनों पहले टूट कर गिर पड़े थे। लेकिन विभागीय पदाधिकारियो को कई बार कहने के बाबजूद कोई ठोस उपाय की जगह  मानव दल के द्वारा बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। उसी के कारण  तेज हवा बहने के कारण प्रवाहित तार में अचानक  शॉर्ट सर्किट उत्पन्न हो गई जिससे घर में लगे विद्युत तार में आग लग गई। जिससे झोपड़ी के साथ घर भी जल गया।

इस संबंध में चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया की आगजनी में हुए क्षति के आकलन के लिए जांच रिपोर्ट आने पर  पीड़ित को हर संभव आपदा प्रबंधन के द्वारा मदद दी जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post