बांका (चांदन):चांदन प्रखंड मुख्यालय के आसपास करीब एक दर्जन भर कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन की परेशानी काफी बढ़ गई है। सीओ प्रशांत शांडिल्य,बीडीओ दुर्गा शंकर, और थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार द्वारा लगातार लोगों के घरों में जाकर उन्हें हिदायत दे रहे हैं। साथ ही बांस बल्ले से उस परिवार के लोगों को कहीं आने जाने से रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है ।प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर पांच,छः और ग्यारह सहित पारडीह और सिलजोरी में भी लगातार संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। यहां की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां के लोग आसानी से देवघर जाकर अपनी जांच करा लेते हैं और पॉजिटिव आने के बाद किसी को कोई जानकारी नहीं देते हैं । जिससे पदाधिकारी भी इस बात से अनभिज्ञ होते हैं। धीरे-धीरे यह बात सामने आने के बाद पदाधिकारी का ध्यान इस ओर जाता है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि जैसी जैसी जानकारी मिलती जा रही है परिवार वाले बाहर निकलने से रोकने का आदेश दिया जा रहा है ।साथ ही साथ चिकित्सक से उसके परिवार के अन्य लोगों की जांच का भी आग्रह किया गया है। लोगो को चाहिए कि अगर वे खुद जानकारी दे दे तो चिकित्सक भी उसपर निगरानी रखेगे। और अगल बगल के लोग भी उस परिवार से दूरी बना कर सुरक्षित रह सकेंगे।
