बांका (चांदन): शनिवार शाम को चांदन के बियाही मोड़ से अपनी पुत्री के अपहरण का आवेदन कसई निवासी ने चांदन थाने को दिया था। जिस पर छानबीन चल ही रही थी कि लड़की ने खुद अपनी शादी का वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। जिसके बाद उसके परिवार और पुलिस को अपहरण के सच्चाई का पता चल गया।औऱ यह बात सामने आ गयी कि मामला दोनो के बीच प्रेम प्रसंग का था।लेकिन लड़की 15 बर्ष की नबालिग होने के कारण पुलिस उसकी बरामदगी का लगातार प्रयास कर ही रही थी अचानक शादी का वीडियो वायरल होने वाले मोबाइल लोकेशन के आधार पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा प्रेमी,प्रेमिका से पति पत्नी बने दोनो को भेरोगज से बरामद कर थाना लाया गया जहां पूछताछ में लड़की ने खुद बताया कि उसके पति सह प्रेमी उसके गांव अपने एक।रिश्तेदार के घर आता जाता था इसी दौरान दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। और दोनो ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाई थी। पर उसके परिवार के लोग उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते थे।इसी डर से उसने स्वंय लड़के को फोन कर बुलाने और शादी करने की बात को स्वीकार किया है। लेकिन लड़की के पिता द्वारा बेटी के अपहरण का आवेदन देने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। और लड़की को 164 के बयान के लिए बांका ले जाया जाएगा। जबकि लड़के को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच दोनो गांव के कुछ गणमान्य लोगों द्वारा दोनो पक्ष के लोग भी अब इस शादी को स्वीकार करने के लिए तैयार करने का प्रयास करने में लगे हुए हैं।
