चैती छठ को लेकर डूबते हुए सूर्य भगवान को किया गया अर्घ्य दान

बांका(रजौन): चैती छठ को लेकर रविवार को छठ व्रतियों ने नेम और निष्ठा के साथ डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दान किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चैती छठ रजौन मोदी हाट स्थित दुर्गा मंदिर छठ घाट तथा ऐतिहासिक सूजा शिकार तालाब में छठ व्रतियों द्वारा डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दान किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चैती छठ रजौन के नरेश साह , शांति देवी,पुनसिया सरयुग शर्मा,सकहारा में मुन्ना चौधरी, अनिल चौधरी,अमित कुमार के घर मे चैती छठ पर्व किया जा रहा है।इसके अलावे दौना,लकड़ा आदि गांव के लोगों ने भी नेम निष्ठा के साथ कोविड-19 का गाइडलाइन पालन करते हुए अपने घर आंगन में तालाब खोदकर अर्घ्य दान किए जाने की खबर है।ग्रामीण इलाकों के कई गांव में भी चैती छठ मनाए जाने की खबर है।सोमवार को उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दान के साथ चैती छठ संपन्न हो जाएगा।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post