कोरोना से अमहारा गांव के एक व्यक्ति मौत से रजौन में मचा हड़कंप

बांका(रजौन): प्रखंड में कोरोना व्यापक पैमाने पर पांव पसारना प्रारंभ कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा सहायक थाना अंतर्गत जगदीशपुर- सनहौला सड़क मार्ग स्थित अमहारा गांव में एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत शनिवार को हो गई है।मृतक के परिजनों स्वजनों ने कोरोना पॉजिटिव के कारण मौत होने की पुष्टि सारे मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए की है।बताया जा रहा है भागलपुर स्थित प्राइवेट मनोरमा जांच घर में जांच कराया था। जिनकी मौत इलाज के क्रम में मौत 17 अप्रैल को हो गई थी।कोरोना के कारण हुई मौत की जानकारी रजौन सीएचसी को मिलने के बाद रविवार को मेडिकल टीम डॉ.संजय कुमार के नेतृत्व में अमहारा गांव पहुंचकर 43 लोगों का कोरोना सेंपलिंग लिया गया है।कोरोना जांच के क्रम में सभी नेगेटिव पाए गए हैं। मृतक के स्वजनों ने जानकारी दी है कि मृतक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक को भी भागलपुर कोरोना जांच के क्रम में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस स्थिति में पूरे गांव में कोहराम भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।रविवार को भी धौनी रेलवे स्टेशन 16 यात्रियों एवं सीएचसी केंद्र पर 16 लोगों का कोरोना जांच की गई।रविवार की जांच में पॉजिटिव पाए जाने की कोई खबर नहीं है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post