बांका( रजौन):रविवार को सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत हरना प्रशाखा नहर महगामा बांध के समीप एक भोरे के अंदर से अज्ञात नाबालिक किशोरी का शव मिलने खबर के आसपास के ग्रामीणों में आग की तरफ फैल गया।शव बोरे में रखा पड़ा था। शव को देखने से किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही थी। घटना की जानकारी चरवाहा के द्वारा ग्रामीणों को दी गई।ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त जगह बोरे में एक लड़की की शव पड़ा हुआ है।जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवादा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया गया है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है ।घरवाले द्वारा रंगे हाथ पकड़ लेने की स्थिति में साक्षय छिपाने के ख्याल से गला दबाकर हत्या कर सुनसान स्थान में बोरी में कर शव को लाकर फेक दिया गया था।किशोरी की गला दबने का निशान मिला है।जिससे ऐसा लगता है कि लड़की की गला दबाकर यह किसी रस्सी से गला घोट कर हत्या कर लाश छिपाने के ख्याल से लाकर बोरा में बंद कर फेक दी गई हो। विशेष पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।जानकारी के अनुसार हरना नहर महगामा बांध के समीप रविवार को कुछ चरवाहा की नजर भोरे के अंदर एक बोरी पर पड़ी।वहां पर मौजूद लोगों ने बोरी को बाहर निकालकर खोला तो वह सन्न रह गए।बोरी में लड़की की लाश बंद थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और मौके पर नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां पुलिस बल के साथ पहुंचकर बरामद किशोरी की शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में बरामद किशोरी की पहचान को लेकर पूछताछ की गई ।जिसके बाद थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज कर अपनी जांच शुरू कर दी है पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव की पहचान रजौन पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव के दिलीप पासवान की पुत्री के रूप में हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश करा लिया जाएगा।नवादा सहायक थानाध्यक्ष के बयान पर मामला दर्ज की गई है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन अनुसंधान में जुट गई है। बताया जा रहा है मृतका के परिवार एवं स्वजन घर छोड़कर फरार हो गया है।अनुसंधान में नवादा सहायक थानाध्यक्ष मिर्जापुर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुट गई है।मृतका के स्वजनों ने बताया कि मृतका किशोरी पांच बहन थी। एक बहन की मृत्यु छत पर से गिरने से कुछ माह पहले हो गई थी।एक बहन दिव्यांग है।इस घटना से गांव समाज में तरह तरह का चर्चा चल रहा है।पुलिस हर एंगिल से जांच करने में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव