बांका(रजौन,): मुख्य सड़क मार्ग स्थित बनगांव के खोखा मंडल का दाह संस्कार के लिए सवारी वाहन रिजर्व कर 16 अप्रैल की शाम बरारी श्मशान घाट गया हुआ था।दाह संस्कार कर वापस लौट रहे सवारी वाहन मुख्य सड़क मार्ग टेकनी गांव स्थित स्पीड ब्रेकर के पास शनिवार की अहले तीन चार बजे भोर में सवारी वाहन को स्पीड कम करने के क्रम में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इस क्रम में सवारी वाहन पर सवार कमलेश्वरी मंडल,शंकर मंडल,नित्यानंद मंडल,चिक्कू, प्रवीण,सोनेलाल एवं टेकनी गांव के एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया था।सभी जख्मियों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।जिसमें रास्ते में कमलेश्वरी मंडल एवं बांका से भागलपुर मायागंज रेफर करने के क्रम में शंकर मंडल की भी मौत हो गई है। एक चिता को जला कर वापस लौट रहे एक ही घर परिवार के दो सदस्यों की सड़क दुर्घटना में काल के गाल में समा जाने की वजह से पूरे गांव मातम में डूबा हुआ है।परिजनों, स्वजनों निकट संबंधियों एवं ग्रामीणों का रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा है। मृतक कमलेश्वरी मंडल अपने साथ जहां पत्नी ज्योति देवी,तीन पुत्र दो पुत्री एवं शंकर मंडल अपने साथ पत्नी अनुराधा देवी, दो पुत्र एवं पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।मृतक कमलेश्वरी मंडल एवं शंकर मंडल की पत्नी,पुत्र पुत्रियां एवं परिजनों स्वजनों ने बताया कि सीएचसी केंद्र द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। रेफर की स्थिति में भागलपुर मायागंज ले जाने के क्रम में रास्ते में कमलेश्वरी मंडल की मौत हो गई।दूसरा जख्मी शंकर मंडल को सरकारी से लेकर कोई भी प्राइवेट क्लीनिक भर्ती नहीं लिया।लाचार और बेबस होकर शंकर मंडल को बांका भर्ती कराया गया।बांका से भी भागलपुर रेफर कर देने की स्थिति में इस भागदौड़ की जिंदगी में शंकर मंडल को जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया।पूरे ग्रामीणों ने रजौन सीएचसी से लेकर बांका एवं भागलपुर मायागंज की बदतर स्थिति बताया।परिजनों एवं स्वजनों ने स्पष्ट बताया अगर समुचित इलाज रजौन सीएचसी केंद्र में हो गया रहता जिंदगी दोनों का बच भी सकता था।पूरे गांव के ग्रामीणों में रजौन सीएचसी के प्रति काफी नाराजगी एवं रोष बताया है।रविवार को अवर निरीक्षक नागेंद्र कुमार एवं मु. आफताब आलम सशस्त्र बलों के साथ मृतक कमलेश्वरी मंडल एवं शंकर मंडल घर पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजवा दिया गया है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव