अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जप्त मौके पर एक चालक गिरफ्तार

 अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जप्त, मौके पर एक चालक गिरफ्तार

कटोरिया श्री अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह द्वारा कटोरिया पुलिस के साथ शनिवार देर रात्रि कटोरिया थाना क्षेत्र के गरुड़ा बालू घाट से अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त कर एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान में एसडीपीओ के अलावे कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सदलबल शामिल थे। गिरफ्तार चालक कटोरिया प्रखंड कॉलोनी निवासी बाबूलाल यादव का पुत्र पंकज यादव बताया गया है।  जानकारी के अनुसार उक्त बालू घाट से भारी मात्रा में अवैध बालू की उठाव करने की गुप्त सूचना एसडीपीओ को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी के लिए घाट पर पहुंची तो देखा कि तीन ट्रैक्टर में अवैध बालू लोड किया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने खदेड़कर एक ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो ट्रैक्टर के चालक मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा अवैध बालू निषेध अधिनियम के तहत कटोरिया थाना में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाही से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post