सुईया थाना अध्यक्ष ने बालू से लदी एक ट्रैक्टर को किया जप्त
कटोरिया श्री अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता एवं बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के निर्देश पर रविवार अहले सुबह सुईया थाना क्षेत्र के नावाडीह बालू घाट से बालू से लदे एक महिंद्रा ट्रैक्टर लाल रंग का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जप्त किया गया हें। छापामारी दल का नेतृत्व सुईया थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय ,पुलिस बलों के सहयोग से कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि सुबह करीव तीन बजे गुप्त सूचना मिली की नावाडीह बालू घाट पर एक ट्रैक्टर बालू लोट कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने सहयोगियों के साथ नावाडीह बालू घाट पर पहुंचे। पुलिस को आते देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बालू से लदी ट्रैक्टर को सुईया पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुईया थाना परिसर लाकर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध बालू उत्खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।