बांका (चांदन): चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के कसई गांव से एक नावालिग लड़की के अपहरण का मामला थाना आया है। पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को शाम के सात बजे जब उसकी 15 बर्षीय पुत्री दूध लेने बियाही मोड़ दुकान पर गयी तो काफी देर तक लौट कर वापस नही आई। परिवार वालो को चिंता हुई तो लड़की की मां उसे खोजने बियाही मोड़ आयी तो दूध वाले ने बताया कि वह लड़की दूध का बर्तन रखकर बाहर गयी फिर वापस नही आई। लड़की के पिता ने बताया कि 14 अप्रैल को उसके फोन पर कुसुमजोरी पंचायत के सोतारी गांव से नारायण यादव की पत्नी पर बेटी के अपहरण की धमकी दिया था। सन्देह के आधार पर लड़की के परिवार वाले सोतारी गांव गए तो घर के सभी लोग फरार थे।इससे साफ जाहिर था कि फोन पर अपहरण की धमकी देने वाले परिवार के बेचू यादव,त्रिधुन यादव,प्रमोद यादव और नारायण यादव सहित उसकी पत्नी ने एक साजिश के तहत उसकी नावालिग पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है।
