बांका (चांदन):देश मे लगातार बढ़ रहे कोविड मरीजो की संख्या और लॉक डाउन की संभावना को देखते हुए एक बार फिर प्रवासी कामगारों का आना शुरू हो गया है।वैसे भी चांदन प्रखंड की सीमा झारखण्ड से मिलती है, जहां कोविड की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नही प्रवासी के आने का मुख्य रास्ता जसीडीह रेलवे स्टेशन ही है।जहां आसानी से ट्रेन से उतर कर प्रवासी झारखण्ड सीमा से बिहार के चांदन में प्रवेश कर जाते है।जिसका सीमा पर कोई जांच की व्यवस्था नही होने के कारण वे सीधे अपने घरों को चले जाते हैं । जिससे यह बीमारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है ।बांका जिले के खासकर चांदन प्रखंड के कई गांव के लोग महाराष्ट्र , गुजरात,दिल्ली, सहित अन्य जगहों पर रहते हैं। जो अब एक बार फिर अपने गांव की ओर आ रहे हैं ।अगर इसे सीमा पर प्रवेश करने से पूर्व जांच नहीं कराई जाती है, तो यह बीमारी काफी तेजी से फैल जाएगी। वैसे भी लगातार जांच करने के बाद इस प्रखंड में मरीजों की संख्या एक दर्जन से अधिक हो गई है। जिसमें कई लोग कोरोना को हराकर फिर से स्वस्थ हो गए हैं। जबकि अधिकतर लोग बाहरी हैं। इसलिए झारखंड सीमा से बिहार में प्रवेश करने वाले सभी प्रवासी की जांच अनिवार्य है। इस संबंध में बीडीओ दुर्गाशंकर और सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि जांच के लिए तैयारी की जा रही है। और झारखंड सीमा से प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच कराई जाएगी।
